Realme 16 Pro: भारत में लॉन्च हुआ बहुत ही बेहतरीन Realme 16 Pro स्मार्टफोन? जिसमें कंपनी 7000mAh के बैटरी, 200MP का कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-Max 5G चिपसेट मिलता है।
 |
| Realme का शानदार स्मार्टफोन Realme 16 Pro! |
Electronic gadgets: Realme अपनी 16 सीरीज में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है, इसी कड़ी में अब एक नाम और जुड़ जाएगा वो है, बहुत ही बेहतरीन और शानदार Realme 16 Pro स्मार्टफोन। यह स्मार्टफोन मिड रेंज सेगमेंट में भूचाल ला सकता है। इस स्मार्टफोन में बहुत ही बेहतरीन 200MP का कैमरा सेटअप मिलता है, और इसमें बहुत ही पॉवरफुल बैटरी बैकअप मिलता है। कंपनी इसे तीन कलर ऑप्शन और चार वेरिएंट में लेकर आया है। इस स्मार्टफोन में आपको बहुत ही शानदार प्रदर्शन करने वाला पॉवरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जो इस फोन के साथ बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करता है। तो आइए जानते हैं, इस स्मार्टफोन को बहुत ही विस्तार से जो नीचे दिया गया है।
Highlights
✅ Realme के 16 Pro 5G स्मार्टफोन का लाजवाब और आकर्षक डिजाइन।
✅ Realme के 16 Pro 5G स्मार्टफोन का बहुत ही सुन्दर और लाजवाब स्क्रीन डिस्पले।
✅ Realme के 16 Pro 5G स्मार्टफोन में बेहतरीन और स्मूथ प्रदर्शन करने वाला प्रोसेसर।
✅ Realme के 16 Pro 5G स्मार्टफोन में फॉस्ट रनिंग के लिए RAM और मेमोरी स्पेस।
✅ Realme के 16 Pro 5G स्मार्टफोन में शानदार कैमरा और दमदार बैटरी बैकअप।
Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन का आकर्षक डिजाइन:
Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन अपनी अनोखी डिज़ाइन से सबका ध्यान खींच लेता है। यह स्मार्टफोन बाज़ार में मौजूद और मिलते-जुलते स्मार्टफोनों से अलग नज़र आता है। जिसका लंबाई 162.60mm , चौड़ाई 77.60 mm और मोटाई (Thickness) लगभग 7.80mm के करीब है। इस स्मार्टफोन का वजन करीब 192.00 ग्राम के लगभग है।अपने बड़े आकार के बावजूद, यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने में आरामदायक है। यह हाथ में हल्का महसूस होता है और इसका मैट फिनिश से इसकी पकड़ को और आरामदायक बनाता है।
Realme 16 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने Master Gold, Pebble Grey और Orchid Purple जैसे कई रंगों का विकल्प भी दिया है, जिससे ग्राहकों को चुनने के लिए काफ़ी विकल्प मिलते हैं। हमने Orchid Purple वेरिएंट का रिव्यू किया, जो स्टाइल और सादगी का अच्छा संतुलन बनाता है, वहीं Master Gold प्रीमियम लुक देता है, और Pebble Grey सादगी को बरकरार रखता है। इसके टिकाऊपन भी इसकी एक और खासियत है। Realme 16 Pro में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग हैं, जो इसे धूल और पानी से पूरी तरह से सुरक्षित बनाए रखती हैं।
 |
| Realme का शानदार स्मार्टफोन Realme 16 Pro! |
Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन का लाजवाब स्क्रीन डिस्पले:
Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन के स्क्रीन की बात करे तो कंपनी इसमें 144 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.75 इंच का टचस्क्रीन AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,272x2,772 पिक्सल है, जो 6,500 nits तक की प्रभावशाली पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। जिससे इसके रंग जीवंत दिखते हैं, खासकर Realme के फ्लक्स थीम वॉलपेपर के साथ, और धूप में भी दृश्यता स्पष्ट है, खासकर अतिरिक्त ब्राइटनेस मोड के साथ। पतले बेज़ल इसके शानदार अनुभव को और बढ़ाते हैं। इस स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेशियो भी परफेक्ट हैं। जिससे इसका स्क्रॉलिंग का अनुभव सहज और संतोषजनक लगता है।
संबंधित खबरें
Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन का बेहतरीन प्रोसेसर:
Realme 16 Pro स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 Max 5G चिप लगी है, जिसे परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के बीच संतुलन बनाने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। हालांकि, इसका AnTuTu स्कोर अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे कम है और यहां तक कि इसके पिछले मॉडल से भी कम है, जबकि कई सस्ते प्रतिद्वंद्वी इससे बेहतर परिणाम देते हैं। हालांकि, बेंचमार्क से पूरी कहानी पता नहीं चलती। रोज़मर्रा के इस्तेमाल में यह स्मार्टफोन एकदम स्मूथ चलता है और Instagram स्क्रॉल करते समय, WhatsApp पर रिप्लाई करते समय, मल्टीटास्किंग करते समय या कैज़ुअल गेम खेलते समय कोई रुकावट महसूस नहीं होती। हालांकि ज़्यादा लोड पड़ने पर इसकी कमियां नज़र आने लगती हैं। COD Mobile और BGMI जैसे गेम्स में यह स्टैंडर्ड फ्रेम रेट तो देता है, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर इसका तापमान अपने सेगमेंट में सबसे ज़्यादा बढ़ जाता है।
कुल मिलाकर Realme 16 Pro स्मार्टफोन परफॉर्मेंस के मामले में चैंपियन तो नहीं है, लेकिन एक भरोसेमंद डेली यूज़ फ़ोन के तौर पर यह बढ़िया काम करता है। Realme UI 7.0 पिछले संस्करणों की तुलना में कहीं अधिक साफ-सुथरा और स्मूथ है, और फ्लक्स थीम और नए वॉलपेपर के साथ इंटरफ़ेस आकर्षक दिखता है। इस बार ब्रांड ने AI पर और अधिक ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें AI नोटिफाई ब्रीफ जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो गैर-जरूरी अलर्ट को निर्धारित सारांश में व्यवस्थित रूप से एकत्रित करती है, और AI फ्रेमिंग मास्टर, जो फोटो खींचते समय रचना में मदद करने के लिए लाइव सुझाव प्रदान करती है। Realme के इस स्मार्टफोन में आपको 3 साल का ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 4 साल का सुरक्षा अपडेट मिलता है।
 |
| Realme का शानदार स्मार्टफोन Realme 16 Pro! |
Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन का RAM और मेमोरी स्पेस:
Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में बाजार में उपलब्ध कराया है, जो इस प्रकार है।
1. 8 GB Ram के साथ 128 GB का इनबिल्ट मेमोरी स्टोरेज।
2. 8 GB Ram के साथ 256 GB का इनबिल्ट मेमोरी स्टोरेज।
3. 12 GB Ram के साथ 256 GB का इनबिल्ट मेमोरी स्टोरेज।
Realme के ये तीनो वेरिएंट्स इस Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन का बहुत ही लाजवाब पेशकश है।
Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन का शानदार कैमरा:
Realme 16 Pro स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। जो दिन के उजाले में प्राइमरी कैमरे का प्रदर्शन मुझे कुछ खास पसंद नहीं आया। रंग अक्सर थोड़े फीके लगते हैं और उनमें वो चमक नहीं होती जो सोशल मीडिया पर तुरंत शेयर करने के लिए ज़रूरी होती है। यह उस फोन के लिए एक कमी है जो साफ तौर पर कंटेंट पसंद करने वाले आम दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। हालांकि, कम रोशनी में बेहतर परफॉर्मेंस Realme 16 Pro की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। नाइट मोड चालू करने पर स्थिति बदल जाती है। Realme 16 Pro लाइट फ्लेयर्स और एक्सपोज़र पर बेहतर नियंत्रण प्रदान करता है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने की तरफ 50MP का कैमरा दिया गया है, जो बहुत ही शानदार परफार्मेंस करता है।
Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन का बेहतरीन बैटरी बैकअप:
बैटरी के मामले में Realme 16 Pro वाकई बेहतरीन है। इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी और साथ में 80W का फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करने वाला चार्जर दिया गया है। हमारे बैटरी टेस्ट में इस स्मार्टफोन ने 14 घंटे और 18 मिनट का समय दिया था, जिससे यह अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्मार्टफोनों में शुमार हो गया। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले जैसे कई कामों के बावजूद, स्मार्टफोन पूरे दिन आराम से चलता है। बैटरी कम होने पर इसका 80W का फास्ट चार्जर सिर्फ 49 मिनट में ही बैटरी को 20 से 100% तक चार्ज कर देता है, जिससे बाहर जाने से पहले इसे चार्ज करना बेहद सुविधाजनक हो जाता है।
Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन का कीमत और उपलब्धता:
कीमत की बात की जाए तो Realme 16 Pro 5G स्मार्टफोन का कीमत इसके वेरिएंट्स के हिसाब से तय किया गया है, जो क्रमशः ₹31,999, ₹33,999 और ₹36,999 की कीमत में बाजार में उपलब्ध हैं। जिसको आप Realme के वेबसाइट, Flipkart, Amazon या अन्य किसी भी वेबसाइट से आसानी से खरीद सकते हैं, क्योंकि यह हर जगह उपलब्ध हैं।
Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर आधारित है। इस लेख में दी गई जानकारियों का 100 प्रतिशत सही होने की गारंटी Electronic gadgets नहीं दे रहा है। कृपया स्मार्टफोन लेने के समय Electronic gadgets की खबरों के बावजूद, खुद से जांच कर के ही ले फोन।