अगर कोई प्रोडक्ट्स बढ़िया है तो वो हाथों हाथ बिक जाता है। इसलिए हमारे यहां बड़ी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां आए दिन नई नई स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती हैं। इसी में एक स्मार्टफोन कंपनी जो भारत में बहुत ही ज्यादा फेमस है, बल्कि भारतीय बाजारों में उसकी बहुत गहरी पैठ भी है। बात करते हैं Xiaomi की इसने भारतीय मार्केट में Xiaomi 14 Ultra मोबाइल 22 फरवरी 2024 को लॉन्च किया गया था।
संबंधित खबरें:
• टीम इंडिया और इंग्लैंड दूसरे T20 के लिए तैयार! चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम में दोनों टीमो के बीच मुकाबला, क्या शमी की होगी वापसी?
• Tejas ने पहली परीक्षण उड़ान 25 साल पहले भरी, परन्तु अमेरिकी इंजन के इंतजार में प्रोजेक्ट अटका पड़ा, क्या अमेरिका उसे उड़ने देगा?
• दुनिया के सारे मैनेजमेंट अचंभित? विश्वगुरु भारत मे सारे रिकॉर्ड ध्वस्त होने जा रहा है, प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित महाकुंभ-2025 में !
• भारत के DRDO ने बनाया Micro मिसाइल सिस्टम भार्गवास्त्र जो 15 किमी के रेंज में ड्रोन या कोई भी ऑब्जेक्ट को पलक झपकते स्वाहा कर दे?
Xiaomi 14 Ultra का प्रोसेसर और स्क्रीन डिस्प्ले:
 |
Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन |
Xiaomi 14 Ultra यह स्मार्टफोन 6.73-इंच का WQHD+ डायनेमिक LTPO AMOLED, 68B colors टचस्क्रीन के साथ आता है, जो 3200x1440 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। यह स्मार्टफोन में HDR10+ दिया गया है। जो फोन को बहुत ही स्मूथ और फास्ट चलाता है। इस स्मार्टफोन का 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट Dolby Vision पर काम करता है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित HyperOS चलाता है। इसमें 16GB RAM और 512GB इंटरनल मेमोरी स्टोरेज दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm SM8650-AB स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 चिपसेट और 3.3 GHz ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 522 ppi density दिया गया है।इस फोन को शानदार 3000 nits (peak) का brightness प्रदान करता है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।
Xiaomi 14 Ultra का कैमरा सेटअप:
 |
Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन |
इस स्मार्टफोन में जहाँ तक कैमरे की बात है, तो Xiaomi 14 Ultra में मेन रियर क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP+50MP+50MP+50MP के Dolby Vision HDR 10-bit rec प्राइमरी DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें लेजर एएफ, कलर स्पेक्ट्रम सेंसर, लीका सुमिलक्स ऑप्टिकल लेंस, डुअल LED फ्लैश लाइट, HDR पैनोरमा, 67 mm फिल्टर रिंग होल्डर दिया गया है। जो 4K और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इससे किया हुआ फोटो शूट बहुत ही जीवंत और शानदार होता है। सेल्फी के लिए इसमें सामने 32MP HDR, panorama का फ्रंट कैमरा सेटअप है। जिससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सेल्फी कैमरा से भी शूट किया जा सकता है।
Xiaomi 14 Ultra का बैटरी बैकअप:
 |
Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन |
Xiaomi 14 Ultra में ग्लोबली 5000mAh की बैटरी बैकअप दिया गया है। और मात्र चीन में ही 5300mAh की बैटरी दी गई है। Xiaomi 14 Ultra वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ, 90W का वायर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला चार्जर दिया गया है जो इस स्मार्टफोन को मात्र 33 मिनट में ही 100% चार्ज कर देता है। यह स्मार्टफोन बाजार में 4 रंगो में उपलब्ध है, जैसे काला, नीला, सफेद, टाइटेनियम ग्रे में उपलब्ध है। Xiaomi 14 Ultra एक डुअल-सिम मोबाइल फोन है। इस स्मार्टफोन का लंबाई 161.40mm, चौड़ाई 75.30mm और मोटाई यानि थिकनेस 9.20mm और इसका वजन लगभग 219.80 ग्राम है। इस स्मार्टफोन के लॉन्चिंग के समय इसे सिर्फ दो रंग काले और सफेद में लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें:
Xiaomi 14 Ultra का कनेक्टिविटी विकल्प और कीमत:
इस Xiaomi 14 Ultra स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 802.11, GPS, ब्लूटूथ v5.40, NFC और USB टाइप-C शामिल हैं। इस स्मार्टफोन पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, कंपास/मैग्नेटोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल हैं। आइए कीमत की बात करते हैं, तो आपको 25 जनवरी 2025 तक, भारत में Xiaomi 14 Ultra की कीमत लगभग ₹99,998 रुपये में उपलब्ध है। कई प्लेटफार्म जैसे फ्लिपकार्ट, अमेजन कई प्रकार के स्पेशल छूट भी दे रहे हैं, और यह स्मार्टफोन आपको No Cost EMI पर भी उपलब्ध है।
Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर आधारित है। इस लेख में दी गई जानकारी 100 प्रतिशत सही नहीं हो सकती है। कृपया फोन लेने के समय खुद जांच कर ले।
Comments
Post a Comment