 |
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन |
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन है, जो 2 जनवरी, 2025 को चीन मे लॉन्च हुआ है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC द्वारा संचालित होगा। कहा जाता है, कि यह उस चिपसेट पर चलने वाला पहला हैंडसेट है।
Electronic gadgets: Xiaomi ने Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह Turbo सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। जो 2 जनवरी 2025 को लॉन्च होने वाला था। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC द्वारा संचालित होगा। कहा जाता है, कि यह उस चिपसेट पर चलने वाला पहला हैंडसेट है। लॉन्च से पहले कंपनी ने स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर वैरिएंट का खुलासा कर दिया है। Turbo 4 का ओवरऑल लुक काफी शानदार है। यह स्मार्टफोन चीन में 2 जनवरी 2025 को लॉन्च हो चुका है।
Highlights
• Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का स्क्रीन डिस्प्ले का प्रदर्शन।
• Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का लुक, कलर और डिजाइन।
• Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का RAM और प्रोसेसर।
• MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC पर आधारित पहला हैंडसेट।
• Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप और बैटरी बैकअप।
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का स्क्रीन डिस्प्ले:
Xiaomi के इस Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.67 इंच का शानदार AMOLED फुल HD प्लस (1.5K Billion) स्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है। इस स्मार्टफोन का रेजोल्यूशन 1220x2712 पिक्सल और 446 ppi कलर डेंसिटी के साथ 3200 nits पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। इसका एसपेक्टेड रेश्यो 20:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 88.7%, बेजल लेंस के साथ पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। जो HDR 10+ पर आधारित है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है। कुल मिलाकर Xiaomi का यह Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन ओवरऑल डिजाइन और बेहतरीन लुक के कारण उपभोक्ताओं को संतुष्टि प्रदान करेगा।
संबंधित खबरें
भारत में HAMMER हथियार के निर्माण के लिए फ्रांस के Safran और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के बीच साझेदारी की घोषणा!
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का रंग और डिजाइन:
 |
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन |
Redmi के इस Turbo 4 स्मार्टफोन का लुक और डिजाइन बहुत ही शानदार बनाए गए है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा साझा की गई फोटो से पता चलता है, कि Redmi Turbo 4 हैंडसेट के डिज़ाइन को 'लकी क्लाउड व्हाइट' (चीनी से अनुवादित) शेड में देखा गया है। उम्मीद की जा रही है, कि यह स्मार्टफोन Poco X 7 Pro के रूप में ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की लंबाई 160.95mm, चौड़ाई 75.24 mm, और मोटाई यानि थिकनेस 8.06mm दिया गया है। इस स्मार्टफोन का वजन करीब 203.5 ग्राम के लगभग है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को तीन रंगो Cloud White, Light Sea Blue, shadow Black में उपलब्ध कराया है। यह एक फ्रॉस्टेड सॉफ्ट फॉग ग्लास बैक कवर के साथ दिखाई देता है, जिसके केंद्र से थोड़ा दाईं ओर एक ऊर्ध्वाधर लाल रेखा चलती है। इस स्मार्टफोन को वॉटरप्रूफ बनाया गया है, क्योंकि कंपनी का दावा है कि 30 मिनट तक 2 मीटर गहरे पानी में रहने से कोई फर्क नही पड़ता है, क्योंकि यह IP68 रेटिंग से युक्त है, जो इसे धूल प्रतिरोधक क्षमता और इससे बचाने में सक्षम बनाता है।
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का प्रोसेसर:
Xiaomi के इस Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC चिपसेट दिया गया है। कहा जाता है कि, यह इस चिपसेट पर चलने वाला दुनिया का पहला हैंडसेट होगा। इस स्मार्टफोन में शानदार सीपीयू दिया गया है, जो 3.25GHz क्लॉक रेट पर ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। जिससे इस स्मार्टफोन को बहुत ही फास्ट और स्मूथ प्रदर्शन करने में सक्षम बनाता है। इसका आर्टिक्चर 64 बिट और फेब्रिकेशन-4nm दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स अनुभव प्रदान करने के लिए Immortalis-G720 MC7 दिया गया है। और यह स्मार्टफोन LPDDR5X टाइप RAM पर आधारित होता है। यह Android v15 सपोर्टेड HyperOS 2.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
 |
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन |
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का RAM और स्टोरेज:
Redmi ने इस फ्लैगशिप Turbo 4 स्मार्टफोन को बहुत ही शानदार प्रदर्शन करने वाले 4 वेरिएंट में विकसित किया गया है, जो इस प्रकार है।
1. 12GB RAM और 256GB इंटरनल मेमोरी स्टोरेज के साथ।
2. 16GB RAM और 256GB इंटरनल मेमोरी स्टोरेज के साथ।
3. 12GB RAM और 512GB इंटरनल मेमोरी स्टोरेज के साथ।
4. 16GB RAM और 512GB इंटरनल मेमोरी स्टोरेज के साथ।
इस Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का प्रत्येक वेरिएंट के कीमत अलग अलग है, जो नीचे पैराग्राफ में दिया गया है।
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन का कैमरा सेटअप:
इस स्मार्टफोन में पीछे मेन रियर डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP वाइड एंगल 26mm और सेकेंडरी 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल 15mm के साथ LED ऑटोफ़्लैश लाइट जो ऑटोफोकस के साथ आयेगा। जो बहुत ही शानदार HDR क्वालिटी, 8150 x 6150 रेजुलेशन का फोटो शूट करने में सक्षम है, और 4K क्वालिटी बेहतरीन वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए इसके सामने 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जो बहुत ही शानदार HDR क्वालिटी सेल्फी फोटो शूट करने और इस स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे से भी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम बनाता है। कंपनी ने अपने ब्रांड के इस स्मार्टफोन के फ्रंट डिज़ाइन का खुलासा आधिकारिक तौर पर अभी फिलहाल नहीं किया है।
 |
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन |
Redmi Turbo 4 के🔋बैटरी बैकअप और कीमत:
इस Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन में आपको बहुत ही शानदार प्रदर्शन करने वाला एक बहुत ही जबर्दस्त और बेहतरीन Silicon Carbon वाला 6550mAh का जानदार🔋बैटरी बैकअप के साथ आ सकता है। जो 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्टेड चार्जर के साथ मिलेगा, जो स्मार्टफोन को बहुत जल्दी चार्ज करने में मदद करता है। कीमत की बात करें तो आपको बताते हैं कि Xiaomi ने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चार वेरिएंट में विकसित किया है, और चारों वेरिएंट्स के कीमत भी लगभग भारतीय रुपयों में 1. ₹23,500/ 2. ₹25,800/ 3. 27,000/ और 4. 29,400/ इस प्रकार से है।
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन में दिए गए अन्य फीचर्स:
 |
Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन |
इस स्मार्टफोन में अफवाहें बताती हैं कि ऐसा लगता है, इस डिवाइस के ऊपरी किनारे पर स्पीकर, माइक्रोफ़ोन और IR ब्लास्टर के लिए पोर्ट होगा। डिवाइस के दाहिने किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर Key होंगी। स्मार्टफोन में एक सिम स्लॉट, एक माइक्रोफोन, एक USB-C पोर्ट और निचले किनारे पर एक स्पीकर है। इसमें ब्लूटूथ, Light Sensor, Proximity Sensor Ensor, Accelerometer, Compass, Gyroscope Wi-Fi सेंसर फोन में इनबिल्ट है। Redmi Turbo 4 के साथ इसका Pro वैरिएंट भी आने की संभावना जताई जा रही हैं।
Conclusion:
Xiaomi का Redmi Turbo 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो चीन मे लॉन्च हो चुका है। अब बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही हैं। यह MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC द्वारा संचालित दुनिया का पहला हैंडसेट होगा। कहा जाता है कि, यह इस चिपसेट पर चलने वाला अभी दुनिया का पहला एकमात्र हैंडसेट है। इसमें दिया गया स्क्रीन डिस्प्ले, प्रोसेसर, RAM, मेमोरी स्टोरेज, कैमरा सेटअप, और बैटरी बैकअप सब शानदार एवम् बेहतरीन है। ओवरऑल यह स्मार्टफोन बहुत ही शानदार और मनमोहक बनाया गया है।
Disclaimer: यह लेख इंटरनेट पर आधारित है, इस लेख में दी गई जानकारी 100 प्रतिशत सही नहीं हो सकती है। कृपया फोन लेने के समय खुद से जांच कर ले।
Comments
Post a Comment